फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पाले, बादल और शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

Thu, 18 Jan 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बुधवार को पाले, बादल और शीतलहर की तिकड़ी ने सर्दी का ग्राफ और बढ़ा दिया है। भीषण ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह के समय खेतों में पाला जमा दिखाई दिया। सूरज छुट्टी पर रहा।
विज्ञापन

शीतलहर चलने से पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने हीटर और अलाव का सहारा लिया। सुबह देर तक लोग घरों में दुबके रहे। दिन का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्दी इन दिनों पूरे चरम पर है। बुधवार को भी सुबह आसमान में धुंध छाई हुई थी।
पाला पड़ने के साथ शीतलहर से हर किसी का बुरा हाल हो गया। हाल यह रहा कि सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए। जिससे सर्दी का सितम और बढ़ गया। गलन से लोगों के हाथ पैर सुन्न हो रहे थे। दिन में 6 किमी प्रति घंटे की गति से चली सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाती रहीं। जिसके कारण लोगों की पूरा दिन कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन

सर्दी के तेवर देख अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। गलन से राहत पाने के लिए घरों में हीटर व ब्लोअर और बाहर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शाम गहराते ही ठिठुरन पूरे शबाब पर पहुंच गई। इससे शहर की सड़कें सूनी नजर आने लगीं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में उतार चढ़ाव के साथ भीषण सर्दी का प्रकोप अभी बना रहेगा। जिसके कारण लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस पूरे सप्ताह ठिठुरन बरकरार रहेगी। वहीं, गलन भी अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें