फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 17 Dec 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। सुकेठा गांव निवासी आदिल की पत्नी गुलकशा (22) का शव मंगलवार को उनके घर के अंदर कमरे में लोहे की पाइप में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। तंबौर के अज्जेपुर गांव निवासी मृतका के पिता आजाद खां ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गुलकशा का विवाह दो माह पूर्व सुकेठा गांव निवासी आदिल के साथ हुआ था। इस दौरान तय दहेज देकर निकाह की रस्म पूरी की गई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर पुत्री को उत्पीड़ित करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर ही गुलकशा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने आदिल व उनके माता पिता पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। हालांकि थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें