फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम क्योंटी कलां गांव निवासी पप्पू सिंह की पत्नी चांदनी सिंह (30) ने रविवार को कमरे की छत में लगे कुंडे से साड़ी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

परिवारीजन ने बताया कि वह काफी समय से बीमार थी। उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। बीमारी से आजिज होकर ही उसने जान दी है। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें