फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 04 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के बढ़रिया गांव निवासी रजनी देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रोशनी (23) का विवाह लगभग तीन वर्ष पहले हरगांव के रुकनापुर निवासी बलवीर से किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और सास दहेज में बाइक व 20 हजार रुपये नकदी की मांग करने लगे। आरोप है कि 22 मई को ससुराल वालों ने रोशनी को पीटकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद मामला थाने पहुंचा, वहां समझौते के बाद 25 मई को रोशनी अपने पति के साथ ससुराल लौट गई। आरोप है कि 31 मई को सूचना मिली कि रोशनी को फिर पीटा गया है। जब वह ससुराल पहुंचीं तो रोशनी के सिर और नाक से खून निकल रहा था। रोशन की मौत हो चुकी थी। रजनी का आरोप है कि ससुरालीजनों ने आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिया। रजनी ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें