फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत

Thu, 02 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सोनी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नैमिषारण्य। इलाके के कुंडेरा गांव निवासी सोनी (25) की बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। नईगढ़ी गांव निवासी सोनी (25) का विवाह दो वर्ष पूर्व कुडेरा निवासी गोलू के साथ हुआ था। मृतका का पति गांव में शादी में गया था। लौटने पर पति के कपड़ों पर रंग देखकर संदेह होने से सोनी का उससे विवाद हो गया। नाराज होकर सोनी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोनी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें