फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर मृतका के पिता ने दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अटरिया इलाके के उमापुर निवासी मेवालाल ने बताया है कि उसकी पुत्री उषा देवी (29) की चार वर्ष पूर्व सिधौली कोतवाली इलाके के गनीपुर निवासी अशोक के साथ शादी हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे।
आरोप है कि मांग न पूरी होने पर बुधवार को उसकी पुत्री को दामाद व उसके भाई ने मिलकर मार दिया है। घटना को लेकर लोगों ने बताया कि बुधवार को विवाहिता का शव कमरे में अंदर बेड व बक्से के बीच पड़ा मिला था। घटना के वक्त परिवार के लोग खेत गए थे।
विज्ञापन

कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें