खैराबाद (सीतापुर)। शंकरपुर में दरवाजा रखने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। शंकरपुर गांव निवासी परशुराम अपने घर का दरवाजा रास्ते की तरफ रख रहे थे।
उनके परिवार के ही जयराम ने दरवाजा रखने का विरोध किया। दोनों पक्षों से परिवार के लोग धारदार हथियार लेकर मारपीट करने लगे। परशुराम के लोगों ने जयराम के लोगों पर हमला कर दिया। इसमें अवधेश, निशान, मोहित, जयराम घायल हो गए।
दूसरे पक्ष से परशुराम घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से निशान को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 13 लोगों पर शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया है।