फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में कई नाम गलत शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को कराने के लिए पांच माह से मतदाता सूची के लिए चल रही प्रशासनिक कवायद बेमकसद साबित हो रही है। अनंतिम मतदाता सूची आते ही लापरवाही सामने आ गई है। अंतिम सूची का प्रकाशन अभी होना है। इससे पहले बाहरी व्यक्ति का नाम शामिल होने और कई के नाम सूची से गायब या गलत होने की शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन को 1928 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। प्रशासन अब शिकायतों का निस्तारण करने में जुटा हुआ है। मार्च में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीते दिनों मतदाता सूची में संशोधन के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। बीते 27 दिसंबर को संशोधित सूची का प्रकाशन हुआ था। तीन जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। फाइनल सूची 22 जनवरी को प्रकाशित होनी है।
संशोधित मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अब तहसील भर में बवाल मच गया है। जगह-जगह लोग वोटर लिस्ट से नाम गायब व गलत होने अथवा बाहरी व्यक्तियों के नाम शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं।आरोप यह भी है, कि संभावित प्रत्याशी ने चुनाव अपने पक्ष में करने के मकसद से बीएलओ से सांठ-गांठ कर मनमाफिक नाम घटवाए और बढ़वाए हैं।
विज्ञापन

बिसवां और बांसखेरा के लोगों के कसमंडा में नाम दर्ज
विकासखंड कसमंडा की ग्राम पंचायत कसमंडा निवासी विनोद कुमार ने एसडीएम सिधौली को प्रार्थना पत्र देकर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। विनोद के मुताबिक कई नाम ऐसे शामिल हैं जो बिसवां नगर पालिका एवं बांसखेरा गांव में निवास करते हैं। इसके अलावा कई नाम डबल होने का आरोप भी है।
दर्ज कराए फर्जी नाम
ब्लॉक सिधौली की ग्राम पंचायत सहजनपुर निवासी अंशू शर्मा का आरोप है कि मतदाता सूची में कई फर्जी नाम शामिल हैं। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में अंशू ने कहा है, कि बच्चों के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से जन्मतिथि एडिट करके नाम दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

दावा-आपत्ति संबंधी प्राप्त सूचना
ब्लॉक परिवर्धन फार्म संशोधन फार्म विलोपन फार्म
सिधौली- 2694 261 502
कसमंडा- 2922 283 751
गोंदलामऊ- 1302 231 493
पहला - 585 158 182
क्षेत्रवार टीमें बनाकर दावे-आपत्तियों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोनों पक्षों को तहसील में बुलाकर शिकायत का पारदर्शी निस्तारण किया जाएगा।
- संतोष राय, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें