सिधौली (सीतापुर)। सिधौली इलाके में झोलाछाप के खिलाफ सोमवार को तहसील व स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान कई झोलाछाप अपनी क्लीनिक छोड़कर भाग निकले। इस पर पुलिस ने उनकी दुकानों को सीज कर दिया है। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर मंगलम चौराहे पर एक झोलाछाप टीम को देखते ही क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया।
इस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया है। इसके बाद टीम गोपालपुर भट्ठा पर पहुंची। यहां पर एक बंगाली क्लीनिक को सील किया गया। झोलाछाप के विरूद्व पुलिस कार्रवाई भी की गई। कार्रवाई टीम में नायब तहसीलदार सुखबीर सिंह व गोंदलामऊ सीएचसी के चिकित्सक शामिल रहे। कसमंडा के पताराकलां में नायब तहसीलदार द्वितीय सुरभि गौतम ने गांव के झोलाछाप के यहां पर ताला लगा पाया। एसडीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)