फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षक समेत कई चिकित्सक मिले नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। सीएमओ ने बुधवार को सीएचसी पिसावां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक समेत कई कर्मचारी बिना सूचना के गैर हाजिर मिले। चिकित्सक आवास व परिसर में गंदगी मिली। मरीजों के बैठने के लिए फर्नीचर नदारद था। इस पर नाराजगी जताई। अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

होली के अगले दिन निरीक्षण करने से सीएचसी पर हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने होली व उसके अगले दिन सभी चिकित्सकों की छुट्टी रद्द करते हुए सीएचसी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। लेकिन पिसावां सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव नदारद रहे। जब सीएमओ सीएचसी पहुंचे तो वहां पर अधीक्षक समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनका कोई अवकाश प्रार्थनापत्र भी नहीं था।
इसके बाद सीएमओ ने ओटी, लेबर रूम, ड्रेसिंग रूम का निरीक्षण किया। चिकित्सकों के आवास की तरफ गए तो वहां पर गंदगी मिली। अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर टूटे हुए मिले। मरीजों के बैठने के लिए फर्नीचर नहीं मिला। जमीन पर मरीज बैठकर इलाज करा रहे थे। इस पर उपस्थित चिकित्सकों से नाराजगी जताई हुए अधीक्षक समेत अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

कमरे में सूख गए कई पौधे
सीएमओ ने जब सीएचसी का निरीक्षण तो वहां एक कमरे में पौधे रखे मिले। वन विभाग ने सीएचसी को पौधे लगाने को दिए थे। सीएमओ ने रूम देखा तो वह दंग रह गए। इन पौधों में तमाम सूख चुके थे। अधीक्षक ने कमरे में ताला लगवाकर इन्हें बंद करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें