फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कैप्टन मनोज पांडेय को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फोटो नं 16 सीतापुर के कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर श्रद्वांजलि देते समाज सेवी । - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर/कमलापुर। शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के 21वें बलिदान दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने उनकी स्मारक पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ये कार्यक्रम शहर मुख्यालय समेत उनके पैतृक गांव रूढ़ा में आयोजित हुए।
विज्ञापन

शहर के चुंगी चौराहा स्थित कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर अमर शहीद कैप्टन मनोज पांडेय सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उनके स्मारक पर फूल मालाएं चढ़ाई और उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय शुक्ल, महामंत्री आशीष गुप्त, संरक्षक अवनींद्र विक्रम सिंह, अधिवक्ता विजय अवस्थी, दीपक सिंह, प्रभात अग्निहोत्री एवं आजाद हिंद भगत संगठन के अभिमन्यु हिंदू आशीष, सौरभ,सूरज सिद्धार्थ एवं अधिवक्ता बृजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
उधर कमलापुर प्रतिनिधि के अनुसार नई पहल फाउंडेशन की ओर से शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के 21वें बलिदान दिवस पर उनके पैतृक गांव रूढ़ा में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद मनोज के चाचा कौशल किशोर ने की। इस दौरान कारगिल युद्ध में अपने पराक्रम और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने वाले गोरखा राइफल्स के पराक्रमी योद्धा परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि कैप्टन मनोज पांडेय ने कारगिल युद्ध में देश के हित में अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इस अमर शहीद पर देश को हमेशा फक्र रहेगा। इनकी वीरता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर आरुषि, निर्मला मिश्रा, अंशिका शुक्ला, काजल, उमा, खुशबू, साधना, अंजलि, रचित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें