फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बेटा पैदा होने की मांगी थी मन्नत, हादसे में गई जान

Mon, 27 May 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी सुमन देवी (36) ने मां पूर्णागिरी से बेटे के पैदा होने की मन्नत मांगी थी। मां पूर्णागिरी के आशीर्वाद से उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी।
विज्ञापन

बड़े ही प्यार से सुमन और उसके पति गंगाराम (40) ने बेटे का नाम आदित्य (8) रखा था। मन्नत पूरी होने के बाद मां पूर्णागिरी में मुंडन कराने का प्रण किया था। हालांकि परिजनों ने आदित्य का मुंडन घर पर ही करवा लिया था। थोड़े बाल रख लिए थे।
अब परिवार शनिवार रात दर्शन के लिए बस से जा रहा था। गंगाराम के साथ उनकी पत्नी सुमन देवी, आदित्य और मां गुरदेई (65) भी थीं। इसी बीच हादसा हो गया। हादसे में गंगाराम और गुरदेई को मामूली चोटें आईं हैं। गंगाराम की पत्नी सुमन देवी और आदित्य की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें