फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मोबाइल की किस्त भरने के लिए छीना था मंगलसूत्र

Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी व खुलासा करते सीओ। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के लोहारबाग में महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मोबाइल की किस्त जमा करने के लिए उसने वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन

लोहारबाग निवासी निर्मला गुप्ता बीते 17 अप्रैल की रात पैदल घर की तरफ जा रही थीं। तभी घर के पास ही बाइक सवार बदमाश उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान करके कोतवाली देहात के अकोईया गांव निवासी जलालुद्दीन को रविवार को आरएमपी मैदान से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से निर्मला का मंगलसूत्र व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
सीओ सिटी कपूर कुमार व इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी जलालुद्दीन ने मोबाइल की किस्त जमा करने के लिए छिनैती की थी। शनिवार को वह लखीमपुर खीरी में भी छिनैती करने गया था। मगर वहां पर वह सफल नहीं हो पाया। आरोपी जलालुद्दीन पर छेड़छाड़ के मामले में एक एफआईआर पहले से दर्ज है। उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें