फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मानस मेले का मंडप प्रवेश के साथ शुभारंभ

Fri, 31 Oct 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अखिल भारत वर्षीय श्री रामचरित मानस समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय मानस मेले का आयोजन शहीद पार्क लालबाग में किया जा रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार को यज्ञाचार्य ब्रिजेंद्राचार्य व सहयोगी आचार्यों ने वेदी निर्माण व यजमान का मंडप प्रवेश कराया। इस अवसर पर गौरी बाल विद्या मंदिर, हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज, विश्वम्भर कॉलेज, अमर शिक्षा मंदिर, दयानंद हाईस्कूल, आर्यकन्या इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अंत्याक्षरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसके बाद भागवताचार्य पंडित निर्देश मिश्र ने श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष विश्वम्भर तिवारी ने बताया कि यह मानस मेला पांच नवंबर तक चलेगा। इस दौरान हर दिन सुबह 10 बजे से हवन पूजन, 12 बजे से श्रीमद्भागवत कथा व दोपहर तीन बजे से अयोध्या धाम से आई अनुराधा सरस्वती श्रीराम कथा सुनाएगी। कार्यक्रम संयोजक कन्हैयालाल शुक्ल ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करने की अपील की। कार्यक्रम में धर्मगुरु आशीष शास्त्री, नगर अध्यक्ष पंकज पांडेय, कमलेश पांडेय, शिवगोपाल वाजपेयी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें