नबीनगर निवासी राम कुमार (35) पुत्र शिवराम ने रात को घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कुछ लोगों का कहना है कि मृतक गांव के ही एक व्यक्ति के साथ प्रापर्टी डिलिंग का काम करता था। साझेदार ने इसके रुपये नहीं दिए। इससे परेशान होकर राम कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी।
जबकि मृतक के साले ने तहरीर दी है कि रामकुमार आर्थिक तंगी के चलते अवसाद में था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।