फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से कांवड़िया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर/महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र में बेहटी मार्ग पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से एक कांवड़िया की मौत हो गई। वह अपने गांव के साथियों संग चहलारी घाट पर जल भरने जा रहा था। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सदरपुर इलाके के भुड़कुड़ा बाजार निवासी गोलू उर्फ गोरेलाल (12) पुत्र रामसहारे गांव के अन्य लोगों के साथ रविवार को कांवड़ लेकर चहलारी घाट पर चौका नदी से जल भरने जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बंधा डीजे बज रहा था और उसके आगे कांवड़ लेकर चल रहे युवा और बच्चे भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे।
जब ये लोग सदरपुर व बेहटी बाजार मार्ग पर पहुंचे, तभी टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से गोरेलाल की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें