फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ममता को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार

Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कंपोजिट विद्यालय, गोधौरी की शिक्षिका ममता देवी को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 के लिए चुना गया है। इनके चयन से शिक्षक समुदाय में खुशी का माहौल है। बीएसए सहित तमाम शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

ममता ने बताया कि वर्ष 2015 में जब इस विद्यालय में तैनाती मिली थीं तो यहां के बच्चों का शैक्षिक स्तर काफी कमजोर था। बच्चों की उपस्थिति बहुत कम थी। पहला प्रयास यही था कि शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाकर विद्यालय में नौनिहालों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। इसमें काफी सफलता मिली। उसके बाद विद्यालय की सुविधाओं की तरफ ध्यान दिया। विद्यालय में शौचालय बनवाए गए। जर्जर भवन की समस्या दूर कराने का भरसक प्रयास किया गया।
इसके बाद बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की स्कूल में बेहतर तरीके से पढ़ाई करवाई गई। इसी का नतीजा यह रहा कि विद्यालय के 30 विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर राज्य स्तर तक सम्मानित हो चुके हैं। जिलाधिकारी भी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाज चुके हैं। ममता देवी ने बताया कि अपने विद्यालय को एक कांवेन्ट विद्यालय से भी अच्छा बनाना चाहती हूं। मेरी कोशिश है कि मेरे विद्यालय का प्रत्येक बच्चा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर इसका नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें