फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिसावां में मिला अतिकुपोषित बच्चा

Tue, 26 Jul 2016 11:02 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
अतिकुपोषित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिसावां क्षेत्र के चौखड़िया गांव में एक अतिकुपोषित बच्चा मिलने पर हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश पर उसे जिला अस्पताल के कुपोषण वार्ड में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार गांव के ही एएनएम सेंटर में रहा रहा है।
विज्ञापन


इसके बावजूद उनकी संतान कुपोषण का शिकार है। जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। लापरवाही पर सीडीपीओ व सुपरवाइजर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। पिसावां के ग्राम चौखड़िया में छह माह पूर्व शाहजहांपुर जिले का पुत्तन परिवार के साथ आया था।

भूमिहीन बताते हुए गांव के भकुरहा एएनएम सेंटर में डेरा डाल दिया। पुत्तन की पत्नी रूबी गर्भवती थी। 16 मई को उसने पुत्र सुहेल को जन्म दिया। यह बच्चा जन्म के बाद कुपोषण का शिकार हो गया। बताते हैं कि मंगलवार को विकास खंड में विशेष कैंप लगाया गया था, यहां पर पुत्तन व उसकी पत्नी बच्चे को लेकर पहुंची, लेकिन उसे नहीं देखा गया।
विज्ञापन


मंगलवार को कुछ लोगों ने डीएम को सूचना दे दी कि चौखड़िया में एक बच्चा अति कुपोषित है। इस पर डीएम अमृत त्रिपाठी ने डीपीओ रंजना सिन्हा को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीपीओ एंबुलेंस व चिकित्सकों की टीम के साथ भकुरहा एएनएम सेंटर पहुंची। यहां डॉक्टरों की टीम ने जांच की, तो बच्चा अति कुपोषित मिला।

जिसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को कुपोषण विभाग में भर्ती किया है। उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में जिलाधिकारी ने बच्चे से संबंधित प्रपत्र तलब किए हैं। कागजों की पड़ताल के बाद ही यह पता चल सकेगा कि लापरवाही किस स्तर पर हुई और इस मामले में दोषी कौन है।

उधर पीड़ित परिवार का कहना है कि वह कई बार बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन किसी ने बच्चे का इलाज करना मुनासिब नहीं समझा। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पीयूष पांडेय ने बताया कि जब बच्चे का जन्म हुआ था, तब वह पूरी तरह से स्वस्थ था। अब वह अति कुपोषित है। इस मामले में सीडीपीओ व सुपर वाजर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

बच्चे को भर्ती कराया गया
जिलाधिकारी का आदेश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर चौखड़िया गांव पहुंचे। यहां पर पुत्तन का परिवार भकुरहा एएनएम सेंटर में मिला। इनका पुत्र सुहेल अति कुपोषित था, जिसको कुपोषण वार्ड में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

रंजना सिन्हा, डीपीओ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें