विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करते अतिथि।
- फोटो : विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करते अतिथि।
लहरपुर (सीतापुर)। नगर के मोहल्ला छावनी के कटहली ग्राउंड पर चल रही लहरपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग में शुक्रवार को पहला मैच सुहेल इलेवन व उमर इलेवन के बीच खेला गया। सुहेल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उमर इलेवन के खिलाड़ी आठ ओवर में 102 रन ही बना सके। इस तरह उमर इलेवन ने जीत दर्ज की। बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी के लिए काशिफ को विधायक प्रतिनिधि अतुल वर्मा ने सम्मानित किया। टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल मैच मलिक गारमेंट्स व खान ग्रुप के मध्य खेला गया। इसमें मलिक गारमेंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 109 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी खान ग्रुप की टीम 93 रन ही बना सकी। उसे 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इस जीत के साथ मलिक गारमेंट्स फाइनल में पहुंच गई। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को मुनीर इलेवन व सुहेल इलेवन के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।