फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गोशाला के गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाएं

Fri, 16 May 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम ताहपुर स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल का शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. भारतेंदु वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी शारदा प्रसाद राणा द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल ताहपुर के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई के लिए निर्देशित करते हुए टिनशेड डालने, पशुओं को पानी पीने के लिए बनाए गए वाटर टैंक के ऊपर छाया करने, गोशाला में निकलने वाले गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ ने गर्मी से पशुओं को बचाने के लिए प्रथम उपचार किट रखने व खुले में पड़े भूसे को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए निर्देशित किया। बताया कि जांच के दौरान एक पशु बीमार मिला था। उसका उपचार कराया गया है। निरीक्षण के दौरान प्रधान जीतू गोस्वामी व गोशाला के केयरटेकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें