फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक का सेवन अवश्य कराएं

Thu, 05 Feb 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
लहरपुर में कार्यशाला के दौरान मौजूद बीईओ व ​शिक्षक।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों को कृमि की टेबलेट एल्बेंडाजोल खिलाने के उद्देश्य से ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सीएचसी के डाॅ. खुशनूद आलम ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उद्देश्य, महत्व, लक्ष्य और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति ने कहा कि सभी शिक्षक अपने दायित्व का निर्वाहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। बच्चों का स्वास्थ्य संबंधी लेखा जोखा संबंधित अभिलेखों में अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
सीएचसी के डॉ. सैय्यद राशिद अली ने शिक्षकों को बताया कि 01 वर्ष से 19 वर्ष की आयु तक सभी बच्चों को 10 फरवरी को एल्बेंडाजोल की खुराक का सेवन कराएं। अगर किसी कारण कोई बच्चा छूट जाए तो उसे आगामी 13 फरवरी को यह खुराक दें। लेखाकार पंकज वर्मा एवं समन्वयक सौरभ शुक्ला ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर शिक्षक अनवर अली, एआरपी ऋषिकेश बाजपेई, स्टाफ नर्स अंजलि वर्मा, रूबी वर्मा, फार्मेसिस्ट अहमद अली, शिक्षक सरोज कुमार वर्मा, मो. रफीक, रामचंद्र वर्मा, मोहम्मद आमिर, जितेन्द्र कुमार, महफूज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें