फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर अभिषेक सिंह को मिलेगा शौर्य चक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/सीतापुर। महमूदाबाद के मोहल्ला शेरापुर निवासी मेजर अभिषेक सिंह को 26 जनवरी 2023 को शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा। मेजर के पिता को गृह मंत्रालय से सूचना मिली तो वह खुशी से झूम उठे। जिले के तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

मेजर अभिषेक के पिता परमेश सिंह ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्रालय द्वारा सूचना मिली कि बेटे को राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा। बताया कि 2014 को अभिषेक सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर सेना में बतौर लेफ्टिनेंट तैनात हुए।
छह जनवरी 2022 को जम्मू कश्मीर में तैनाती के दौरान बटालियन को आतंकियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद जो सेना ने ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मेजर अभिषेक ने हैंडग्रेनेड के हमले से घायल होने के बावजूद तीन आतंकियों को मार गिराया। उनके इस अदम्य साहस और पराक्रम को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने उन्हें शौर्य चक्र देने का फैसला लिया। इस बार कुल आठ लोगों को शौर्य चक्र दिया जा रहा है। जिसमें से दो को यह मरणोपरांत मिल रहा है। उनको सम्मान मिलने की सूचना पर परिवार समेत जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें