फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निर्माण पूरा, तीर्थ की दिव्यता बढ़ाएगा मुख्य प्रवेश द्वार

Mon, 15 Sep 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। अब चक्रतीर्थ आने वाले श्रद्धालुओं को भव्य मुख्य स्वागत द्वार आकर्षित करेगा। द्वार नागर शिल्पकला पर आधारित मिर्जापुरी लाल पत्थर से बनाया गया है। इस पर कलाकृतियां उकेरी गईं हैं।
विज्ञापन

नैमिषारण्य तीर्थ का प्रमुख स्थल ब्रह्म मनोमय चक्रतीर्थ के नाम से विख्यात है। नैमिष आने वाले श्रद्धालु सर्वप्रथम यहां पहुंचकर स्नान, मार्जन, दर्शन पूजन पिंड श्राद्ध तर्पण करते हैं। अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत तीन भव्य द्वार करेंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा चक्रतीर्थ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए काॅरिडोर डोर योजना के तहत तीन प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया गया है। तीर्थ के दक्षिण और पश्चिम की ओर बने दो द्वार पहले ही बनकर तैयार हो चुके थे, वहीं तीर्थ के उत्तर की ओर मुख्य प्रवेश द्वार भी लगभग बनकर तैयार है।
विज्ञापन


नागरा शिल्पकला के आधार पर बनाया गया मुख्य द्वार
प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि मुख्य द्वार नागरा शिल्पकला पर बनाया गया। इसे बनाने में मिर्जापुर के पत्थर प्रयोग किया गया। पत्थर को जयपुर से ही तराश कर लाया गया था। मुख्य द्वार की लंबाई 12.88 सेंटीमीटर और चौड़ाई 10.6 सेंटीमीटर है। मुख्य द्वार को जयपुर के 14 कारीगरों ने बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें