फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महोली इलेवन ने सुपर स्ट्राइकर सीतापुर को 20 रनों से हराया

Fri, 06 Feb 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कृषक इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच महोली इलेवन व सुपर स्ट्राइकर सीतापुर के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर महोली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 254 रन बनाए। इसमें प्रियांशु ने 20 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 48 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतापुर की टीम 19.1 ओवर में 234 रन पर ढेर हो गई। महोली ने इलेवन ने 20 रनों से मैच जीत लिया। इसमें रसेल ने 30 गेंदों में पांच चौके व 10 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 85 रन बनाए। बेहतर प्रदर्शन के लिए आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 18 गेंदों में 32 रन बनाए और चार ओवर की गेंदबाजी में तीन विकेट झटके। अतिथि अश्वनी यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें