फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिले का पहला सीसीटीवी युक्त सर्किल बनेगा महोली

Thu, 04 Dec 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के काले अध्याय को समेटे महोली इलाके का हेमपुर ओवरब्रिज अब सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। हाईप्रोफाइल हत्याकांड के बाद भी इस ओवरब्रिज पर सीसीटीवी कैमरे न लगने से तमाम सवाल उठने लगे थे। इसके चलते ही अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महोली सर्किल में इस ओवरब्रिज सहित आठ जगहों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाया जाएगा।
विज्ञापन


महोली सहित हेमपुर ओवरब्रिज तक बेहतर लोकेशन में सीसीटीवी कैमरे न होने से पुलिस को पत्रकार हत्याकांड का खुलासा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके बाद से महोली कस्बा सहित पूरे सर्किल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग जोर पकड़ने लगी थी।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा दो दिन पहले ही शहर को सीसीटीवी युक्त बनाए जाने की कार्ययोजना अमल में लाने की बात कही थी।
इसके बाद ही महोली सीओ नागेंद्र चौबे ने पूरे सर्किल में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने का प्लान तैयार किया है। इसके लिए सर्किल के मुख्य स्थानों को चिह्नित किया गया है। चिह्नित स्थानों पर जल्द ही निगरानी के लिए सीसीटीवी क्रियाशील हो जाएंगे। इसके लिए कैमरे लगाने वाली फर्म को आर्डर भी दे दिया गया है। सीओ ने बताया कि सभी कैमरे क्रियाशील हो जाने के बाद महोली जिले का पहला सीसीटीवी कैमरा युक्त सर्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महोली सर्किल में आठ स्थानों पर हाई विजिबिलिटी वाले सीसीटीवी कैमरे लगानी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे इलाके की प्रभावी निगरानी से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन



इन स्थानों पर लगेंगे कैमरे


- हेमपुर ओवरब्रिज (एनएच)

- रिछाही ओवरब्रिज के नीचे (एनएच)

- उरदौली नहर पुल (एनएच)
- कुसैला अंडरपास के पास (एनएच)

- तहसील के पास (एनएच)
- नेरी ओवरब्रिज के नीचे (एनएच)

- लखीमपुर बार्डर इदलापुर के पास (एनएच)
- महोली-हरगांव रोड पर बाईपास अंडरपास (एसएच)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें