फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फार्मर रजिस्ट्री कराने में महोली अव्वल सातवें पायदान पर बिसवां तहसील

Wed, 18 Mar 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। किसान निधि पानी के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना जरूरी है। जिले में 5 लाख 26 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। करीब ढाई लाख किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। इस कार्य में महोली अव्वल है। वहीं, बिसवां तहसील सातवें पायदान पर है।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। उद्यान विभाग की योजनाओं के लाभ लेने के लिए भी इसकी जरूरत होती है। इस कार्य में बिसवां तहसील के 64.46 फीसदी किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हुई है। वहीं, महोली तहसील के 76.33 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुई है। अपर जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि जिले में सत्यापित 7 लाख 79 हजार 532 किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करानी थी। इनमें से 16 मार्च तक 5 लाख 25 हजार 982 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें