महोली (सीतापुर) कृषक इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच महोली इलेवन व लखीमपुर स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। महोली इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 277 रन बनाए। बल्लेबाज आदित्य ने 21 गेंदों में चार चौके व सात छक्कों की मदद से सर्वाधिक 73 रन बनाए।
जवाब में उतरी लखीमपुर स्पोर्टिंग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 170 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज वीर सिंह ने 13 गेंदों में चार चौके दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनाए। महोली की टीम ने 107 रनों से मैच जीत लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य को चुना गया। उन्होंने 31 गेंदों में चार चौके व सात छक्के लगाकर 73 रन बनाए और तीन ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर एक विकेट लिया। आयोजक मझिले सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मैच सीतापुर इलेवन व लखीमपुर स्पोर्टिंग के बीच खेला जाएगा।