फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन हफ्ते बंद रहेगी महमूदाबाद-सिधौली रेलवे क्रॉसिंग

Wed, 18 Nov 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। महमूदाबाद-सिधौली मुख्य मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से मंगलवार को वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। यहां निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पिलर का लोड टेस्ट किया जाना है। सुरक्षा के मद्देनजर सेतु निगम ने अगले तीन सप्ताह तक छोटे-बड़े सभी वाहनों के लिए रास्ता बंद रखने का निर्णय लिया है। अब महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन बेहटा छावनी, चीनी मिल और गायत्री मंदिर मार्ग से होकर गुजरेंगे। क्रॉसिंग के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन

महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर करीब ढाई साल से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। हाल ही में शासन ने रेल लाइन के ऊपर बनने वाले हिस्से के निर्माण के लिए करीब 60 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। इसके बाद सेतु निगम ने निर्माण कार्य तेज करते हुए पिलर लोड टेस्ट शुरू कराया है। भारी यातायात और सुरक्षा को देखते हुए टेस्ट पूरा होने तक मार्ग बंद कर दिया गया है। मंगलवार से वाहन वैकल्पिक रास्ते से निकलने लगे।
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ने से जाम की परेशानी भी बढ़ेगी। धान खरीद के चलते पहले से ही महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं 19 नवंबर से चीनी मिल का पेराई सत्र भी शुरू होने जा रहा है। इससे गन्ने से लदे ट्रकों और ट्रालियों की आवाजाही भी बढ़ेगी। ऐसे में चीनी मिल मार्ग पर दोहरे यातायात से जाम की समस्या परेशानी बढ़ा सकती है। ओवरब्रिज निर्माण के साथ ही दोनों ओर की सर्विस लेन की बदहाल स्थिति भी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें