फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Tue, 27 Oct 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती मंगलवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शोभा यात्राएं निकालने के साथ पूजन-अर्चन व भंडारे आयोजित किए गए।
विज्ञापन


शहर के उजागर लाल इंटर कॉलेज के पास स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। आकर्षक झांकियों से सजी शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जिसके बाद पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण किया गया।

लहरपुर संवाद के अनुसार शोभा यात्रा बेहटी स्थित वाल्मीकि मंदिर से निकाली गयी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर प्रागंण में सम्पन्न हुई। बाद में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


यहां आयोजित भजन संध्या में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। महमूदाबाद के नई बाजार उत्तरी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने पूजन-अर्चन कर वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया।

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ बैंड बाजे पर थिरकते युवकों का जुलूस कोतवाली मार्ग से होकर ब्लॉक, रामकुंड होता हुआ बस स्टेशन से भट्ठा वार्ड स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचा।

वाल्मीकि जयंती पर निकाले गए जुलूस की आकर्षक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिसवां संवाद के अनुसार नगर के कैथी टोला स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई।

सजीव झांकियों से सजी शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। हरगांव संवाद के अनुसार सूर्यकुंड तीर्थ स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें