सकरन। निकाह का झांसा देकर मौलाना ने मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा का एक साल तक यौन शोषण किया। इसके बाद निकाह करने से इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर छात्रा ने टायलेट क्लीनर पीकर जान देने की कोशिश की। पीड़िता का लखनऊ में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इलाके के एक गांव निवासी युवक के मुताबिक, उनकी 14 वर्षीय पुत्री गांव के ही मदरसे में एक साल पहले पढ़ती थी। इसी दौरान मदरसे के मौलाना अकमल ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया लिया। इस बीच आरोपी ने छात्रा का यौन शोषण किया। छह माह पूर्व जब पीड़िता ने पढ़ाई छोड़ दी तो आरोपी ने एक अन्य छात्रा के जरिये पीड़िता को फोन भी भिजवाया। पीड़िता ने जब विवाह की बात कही तो आरोपी मुकर गया। इससे आहत होकर किशोरी ने करीब 15 दिन पूर्व विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया। पीड़िता की हालत बिगड़ने के बाद परिजनों ने गत 22 अगस्त को पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि जांच में टायलेट क्लीनर पीने की बात सामने आई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।