फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मैडम, दबंगों ने पीटा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Wed, 19 Nov 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मैडम, दबंगों ने पहले मेरे पति और मुझे पीटा है। इसकी शिकायत करने के बाद भी मिश्रिख पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यह पीड़ा मिश्रिख के आंट निवासी पीड़िता रामकुंती ने बुधवार को तहसील सदर में महिला जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बताई।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि गांव निवासी निषाद मिर्जा और उसके साथियों ने उन्हें घर में घुस कर पीटा। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। हरगांव की बेलीथारा निवासी सुमन ने बताया कि मेरा बेटा दिव्यांग है। उसका कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है। इसको लेकर कई बार आवेदन भी किया गया। इसके बाद भी उसका दिव्यांग कार्ड नहीं बना है।
सुमन ने बताया कि स्मार्ट कार्ड के लिए भी कई बार आवेदन किया गया हैं, लेकिन बन नहीं पाया है। राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुमन को शिकायत को अपनी डायरी में नोटकर जल्द ही दोनों के कार्ड बनवाने का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई के दौरान दस पीड़िताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

जनसुनवाई के बाद आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने प्राथमिक विद्यालय कमलापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ सफाई बनाए रखने का निर्देश देते हुए बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें