फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फुटबाॅल प्रतियोगिता में लखनऊ वॉरियर जीती

Sun, 26 Oct 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजयी ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सीतापुर। डॉ. सुंदरलाल राठौर की स्मृति में चल रही दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। राजा कॉलेज मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में लखनऊ वॉरियर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी दीपक सिंह व विशिष्ट अतिथि सांसद राकेश राठौर ने लखनऊ वॉरियर टीम की टीम को 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता सीतापुर प्रधान क्लब को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। बेस्ट गोलकीपर को पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को मंच मिलता हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और एकता की भावना प्रोत्साहित होती है। मुकाबले में गोला, शाहजहांपुर, बिसवां, सीतापुर प्रधान क्लब, सीतापुर स्टेडियम, अलीगंज वॉरियर, वॉरियर एकेडमी और लखीमपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अनुपम राठौर, रत्नम राठौर, राहुल पाल, रंजीत राठौर, चौधरी, एहतिशाम बेग सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें