फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लखनऊ की टीम ने महोली को आठ विकेट से हराया

Sun, 01 Feb 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कृषक इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित टी-20 लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार काे एमएस इलेवन महोली व नटराजेश्वर महादेव क्रिकेट क्लब लखनऊ के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर महोली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 117 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज मीकू ने 17 गेंदों में चार चौके व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 25 रन बनाए। वाशू ने 13 गेंदों में एक चौका व एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।
जवाब में उतरी लखनऊ की टीम ने महज 7.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें बल्लेबाज अभय ने 12 गेंदों में छह चौके व तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाए। शुभांकर ने 16 गेंदों में चार चौके व चार छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। लखनऊ की टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की। बेहतर प्रदर्शन के लिए अभय को मैन आफ द मैच चुना गया। आयोजक मझिले सिंह ने बताया कि सोमवार का मैच मुरादाबाद इलेवन व बिलग्राम स्पोर्टिंग के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें