लहरपुर। थाने में तैनात मिशन शक्ति प्रभारी ने रास्ता भटकर अकबरपुर पहुंची बिहार निवासी युवती को उसके परिजनों से मिलवाया। परिजनों के अनुसार युवती मानसिक रूप से बीमार है।
अकबरपुर में शनिवार को मिशन शक्ति प्रभारी योगिता नेगी गश्त कर रही थीं। इती दौरान पेट्रोल पंप पर खड़ी युवती को पास बुलाकर पूछताछ की। युवती के पास से एक कीपैड वाला मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस टीम ने युवती के फोन से एक नंबर पर कॉल की तो उसके भाई बिहार के गजवी गांव निवासी धनंजय ने फोन उठाया। धनंजय के अनुसार उनकी बहन रजनी दो दिन पूर्व लापता हो गई थीं। बताया कि रजनी ट्रेन में बैठकर कहीं चली गई थीं। इस पर मिशन शक्ति प्रभारी योगिता नेगी ने उन्हें जानकारी देकर लहरपुर कोतवाली बुलाया। आधार कार्ड से मिलान कर युवती को परिजनों को सौंप दिया।