फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बैंक मित्र से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर बैंक मित्र से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। भागते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए देेशी असलहे से फायरिंग भी की। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दींक्षित, क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के उरदौली निवासी बैंक मित्र संजय कुमार पुत्र तुलसीराम ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे इलाहाबाद बैंक की महोली शाखा से 72 हजार रुपये निकाले थे। कैश निकालने के बाद वह बाइक से वापस उरदौली जा रहा था।
इसी दौरान हाईवे पर बरसहिया गांव के निकट एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायर करते हुए बैंकमित्र को रोकने का प्रयास किया। बचाव के लिए बैंकमित्र ने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी। जिससे वह फिसलकर बाइक समेत गड्ढे में गिर गया। मौका पाकर नकाबपोश बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर महोली की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें