फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी को मारी गोली, 12 लाख की लूट

विज्ञापन
सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र में लूट के बाद घटनास्थल की जांच करते एसपी। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
मिश्रिख/संदना (सीतापुर)। मिश्रिख इलाके में घर से दुकान जा रहे एक सराफा कारोबारी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंधाधुंध कई फायर कर उसे जख्मी कर दिया और उससे 12 लाख के जेवर व नकदी आदि लूटकर भाग निकले। घटना के समय साथ मौजूद कारोबारी का चचेरा भाई भाग निकला।
विज्ञापन

खबर पाकर एसपी, सीओ ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संदना निवासी कमल किशोर सोनी की जरिगवां में सराफा की दुकान है। कमल किशोर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने चचेरे भाई आकाश सोनी के साथ स्कूटी से दुकान जा रहे थे।
जब वह जरिगवां व कोरौना के बीच आईटीआई कॉलेज के निकट पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पहले स्कूटी को ओरवटेक कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब उसने स्कूटी की रफ्तार तेज कर दी, तब उन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने एक बाद एक तीन फायर किया।
विज्ञापन

इस पर कमल ने वाहन रोक दिया। इस दौरान आकाश तो भाग निकला, लेकिन बदमाशों ने कमल पर चौथी गोली चला दी। इसमें उसका चेहरा व कंधा छर्रे लगने जख्मी हो गए। कमल के मुताबिक बदमाशों ने उसके पास से जेवर व नकदी से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले।
उसका कहना है कि बैग में नकदी, जेवर सहित करीब 12 लाख रुपये का माल भरा था। घटना के बाद एसपी एलआर कुमार, सीओ मिश्रिख, संदना व मिश्रिख की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। घटना को लेकर कमल किशोर ने तहरीर दे दी है।
उसने एक बदमाश को पहचानने का दावा किया है। तहरीर में कमल ने क्षेत्र के शंकरपुर निवासी हरिशंकर शुक्ला व उसके दो अन्य साथियों पर लूट व फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
खुलासे के लिए लगाई गईं कई टीमें
दिनदहाड़े सराफा व्यापारी पर गोली चलाकर हुई लाखों की सनसनीखेज लूट की वारदात से इलाकाई पुलिस की फजीहत हो रही है। हालांकि पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए कई टीमें लगा दी हैं। एसपी ने स्वयं मौके पर जाकर जांच की। साथ ही मिश्रिख, संदना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी बदमाशों को दबोचने के लिए सक्रिय कर दिया गया है।
तो कल हरिशंकर ने दी थी धमकी
पुलिस अफसरों के मुताबिक सराफा व्यापारी कमल किशोर ने हरिशंकर शुक्ला के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि हरिशंकर ने गुरुवार को कमल को धमकी दी थी। हरिशंकर ने कमल से गहने खरीदे थे। जिसमें कुछ रुपया उधार किया गया था। कमल ने उससे उधारी मांगी थी। इस पर उसने कमल को धमकी दी थी। इसी बात को लेकर कमल हरिशंकर पर ही लूट करने का आरोप लगा रहा है।
सराफा व्यापारी ने 12 लाख की लूट को लेकर तहरीर दी है। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगा दिया गया है। कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन

-एलआर कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें