फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत 12 को

Wed, 09 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश प्रसून कुमार कटियार ने 12 दिसंबर को होने वाली दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। इस संबंध में हाईकोर्ट द्वारा प्रदेश स्तर पर की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी जिला जज अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनपद न्यायालय के अधीन कार्यरत विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर सीतापुर के अलावा कलेक्ट्रेट, सभी तहसीलों के न्यायालय, उपभोक्ता फोरम न्यायालय के अलावा दूरभाष व समस्त संबंधित विभागों व कार्यालयों में किया जाएगा।

लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वादों के अलावा एनआई एक्ट की धारा 138, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक, श्रमिकों, भूमि अर्जन से सबंधित मामलों, सिविल, राजस्व, मनरेगा, विद्युत, जलकर, विक्रय कर, आयकर आदि से जुड़े मामले निपटाए जाएंगे। जिला जज के मुताबिक इस लोक अदालत के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है, कि समाज के सभी वर्गों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें