जिले में लोहड़ी पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में पाठ हुआ और सभी ने एक दूसरे की सुख समृद्धि की कामना की। गांव से लेकर शहर तक मनाए गए पर्व में लोगों ने भांगड़ा करके खुशी का इजहार किया।
शहर के गुरुद्वारे में गुरू का पाठ व अरदास का कार्यक्रम हुआ। दूसरी तरफ जिले के विभिन्न गांवों, झालों पर लोहड़ी की धूम नजर आ रही थी। शहर के मोहल्ला प्रेमनगर व गुरु नानक कॉलोनी आदि स्थानों पर लोहड़ी जलाई गई जिसमें तिल व लाई के अक्षत डाले।
फेरे लेते हुए युवा भांगड़ा करते रहे। इस दौरान महिलाओं ने लोहड़ी के गीत गए। फेरे लगाने के साथ लोगों ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई भी दी। वहीं बिसवां, महमूदाबाद, लहरपुर, हरगांव, महोली, मिश्रिख, बिसवां, सिधौली आदि क्षेत्रों में भी लोहड़ी की धूम रही।