फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: परिवार को कमरे में बंदकर तीन लाख का माल उड़ाया

Sat, 06 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए तीन लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। अलमापुर निवासी मो. हाशिम अली शुक्रवार रात अपने घर में सो रहा था।
विज्ञापन


चोर किसी तरह दूसरे कमरे में घुस गए। उन्होंने कमरे से दो लाख 85 हजार का माल पार कर दिया। आहट पर पीड़ित की पत्नी जग गई। लेकिन चोरों ने उसके कमरे को बाहर से बंद कर दिया।

पीड़ित की पुत्री ने भी शोर किया, तो चोरों ने उसके कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वह मौके से भाग गए। इधर, ग्रामीणों ने पीड़ितों के दरवाजे को खोलकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर जितेंद्र ओझा ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें