फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घटनास्थल पर मिली आरोपी भाई की लोकेशन

Fri, 27 Mar 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मोनिका की हत्या के मामले की जांच में जुटी पुलिस की राह आसान कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मोनिका छह माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

जांच में हत्या के मामले में नामजद मोनिका के भाई महानंद के मोबाइल की लोकेशन भी घटनास्थल लौली पुलिया के आसपास मिली है। पुलिस महानंद की तलाश में जुटी है। परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद बुधवार को ही युवती की मां रजनी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई महानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

लौली पुलिया पर बुधवार सुबह एक युवती का शव पड़ा मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे। पहचान मछरेहटा के सतनपुर निवासी मोनिका (20) के रूप में हुई थी।
परिजनों ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया था कि बेटी दिल्ली में काम करती थी। दिल्ली जाने के लिए वह बस पर सवार होने के लिए संदना गई थी। बयानों और परिस्थितियों के मेल न खाने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

देर रात मोनिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने भाई महानंद के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की ली थी। तहरीर में मां ने जिक्र किया था कि महानंद व मोनिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मोनिका दिल्ली जाने के लिए घर से निकल गई। साथ में महानंद भी था। इसके बाद मोनिका की लाश मिलने की सूचना मिली।

उधर, शव मिलने के बाद बुधवार को मोनिका का अंतिम संस्कार भी हो गया। अब बृहस्पतिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को चौंका दिया है। इसमें पता चला है कि मोनिका गर्भवती थी। पुलिस ने महानंद के मोबाइल की लोकेशन खंगाली तो वह लौली पुलिया के आसपास मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें