फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रोडवेज बस से टकराया लोडर ऑटो, युवक की मौत

Tue, 27 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। फतेहपुर और लखनऊ मार्ग को जोड़ने वाले बाईपास पर सोमवार दोपहर में रोडवेज बस और लोडर ऑटो के बीच आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, घायल का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि हादसे के बाद महमूदाबाद पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ की ओर से रोडवेज बस आ रही थी। इसी दौरान सामने से एक खाली लोडर ऑटो आ रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर में बस का बाईं ओर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। ऑटो के क्षतिग्रस्त होने से उसमें सवार चालक सहित दोनों लोग फंस गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कटर की मदद से ऑटो का कुछ हिस्सा काटकर वाहन में दोनों लोगों को बाहर निकाल कर सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी व चालक का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें