फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: परीक्षा कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए मांगी शिक्षकों की सूची

Thu, 26 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की कवायद शुरू हो गई है। फरवरी 2027 में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 93 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को व्यवस्थित और नकलविहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की भी कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों से शिक्षकों की जानकारी मांगी है। विद्यालयों को निर्धारित प्रारूप में शिक्षकों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके। शिक्षकों की उपलब्धता के आधार पर परीक्षा केंद्रवार ड्यूटी निर्धारित की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने के चलते विभाग अभी से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, परीक्षा संचालन और निगरानी की व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की संयुक्त रूप से ड्यूटी लगाए जाने से परीक्षा संचालन में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों का विवरण जुटाए जाने के बाद कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें