फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: करंट लगने से लाइनमैन की मौत, हंगामा

Sat, 14 Mar 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। इलाके के महेशपुर गांव में शुक्रवार को विद्युत लाइन ठीक करने गए एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि शटडाउन लेने के बाद भी विद्युत लाइन में बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों ने मौके पर विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करते पर हंगामा भी काटा। मौके पर अफसरों के समझाने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार इलाके के परागपुर निवासी दिनेश कुमार (35) बरई जलालपुर फीडर पर लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को वह उपभोक्ता की शिकायत पर महेशपुर गांव गए थे। इस दौरान वह सिंचाई नलकूप के लिए 11 हजार लाइन का तार जोड़ रहे थे।
पिता गया प्रसाद का आरोप है कि दिनेश ने हुसैनगंज पावर हाउस पर फोन करके शटडाउन लिया था। इसके बावजूद तार जोड़ते समय बिजली विभाग की लापरवाही से लाइन चालू कर दी गई। जिससे मौके पर ही करंट से झुलसकर दिनेश की मौत हो गई। धुआं उठता देखकर खेत में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर आई पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों ने शव को रोककर हंगामा करना शुरू कर दिया। नाराज परिजन विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलवाने की मांग कर रहे थे। एसडीओ अंकुर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर मृतक के भाई प्रभुदयाल सहित परिवार के लोगों से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसकी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय होगी। मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद के बतौर एक लाख रुपये नकद और साढ़े सात लाख रुपये का अतिरिक्त सहयोग देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। इसके बाद ही परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें