सीतापुर में बिजली लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। वह करीब आधे घंटे तक तार में लटका जलता रहा। दृश्य देखकर लोग कांप गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के सीतापुर में रविवार की सुबह बिजली की लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना सिधौली क्षेत्र के महमूदाबाद फीडर की है। यहां संतनगर में लाइनमैन वीरू (38) लाइन जोड़ रहा था। इसी समय अचानक सप्लाई शुरू हो गई। करंट आते ही वह जिंदा जल गया। बताया गया कि वीरू, सतनापुर गांव का रहने वाला था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक लाइनमैन तार में लटका जलता रहा। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने शव को नीचे उतारा। लाइन चालू रही, या काम करते समय सप्लाई आई, इन बातों पर जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।