फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक पर जानलेवा हमला, पीठ पर मारी चार गोलियां

Sat, 14 Nov 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में नेपालपुर चौराहे के पास शनिवार को बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पीठ में चार गोलियां लगी हैं। शहर के मोहल्ला पक्का बाग निवासी अब्दुल मोइन (33) के मुताबिक, खैराबाद निवासी सद्दाम से उसका रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इससे पहले भी सद्दाम ने उसके साथ झगड़ा किया था। शनिवार को अब्दुल मोइन दवा लेने बाइक से नैपालापुर चौराहे पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकले। गंभीर हालात में पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक ने खैराबाद निवासी सद्दाम पर हमले का आरोप लगाया गया है। क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें