फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महंगी खाद बेचने पर पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Tue, 27 May 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला कृषि अधिकारी ने सोमवार को खाद की कई दुकानों पर छापा मारा। हरगांव में गड़बड़ी मिलने पर पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह ने किसानों से कहा है कि वह अनियमितताओं की शिकायत कंट्रोल रूम में करें।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने हरगांव क्षेत्र की खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच में अभिलेख पूरे नहीं मिले। खादों के साथ उर्वरकों की टैगिंग और निर्धारित दर से अधिक पर खाद बेचने का मामला मिला। इस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। उन्होंने बताया कि हीरालाल खाद भंडार, अशोक खाद भंडार, रामसेवक खाद भंडार, गुप्ता फर्टिलाइजर्स और यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ हरगांव का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह ने थोक विक्रेताओं से कहा है कि मुख्य उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न की जाए। निर्धारित दर पर ही उर्वरकों की आपूर्ति फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को की जाए। साथ ही उर्वरकों की आपूर्ति के समय ही रियल टाइम एक्नॉलेज किया जाए।
विज्ञापन

थोक विक्रेता आपूर्ति खाद की फुटकर विक्रेतावार सूची उपलब्ध कराएं, जिससे उनका सत्यापन किया जा सके। कहीं पर अधिक मूल्य पर खाद की बिक्री या टैगिंग का प्रकरण प्रकाश में आता है तो किसान कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9415379437 व 9151730701 पर शिकायत दर्ज कराकर समाधान पा सकते हैं। अन्य समस्याओं के लिए जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 9415142433 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें