फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खैराबाद सीमा पर फिर दिखा तेंदुआ, दहशत बढ़ी

Wed, 12 Jun 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। क्षेत्र की सीमा पर दोबारा तेंदुआ दिखने पर ग्रामीणों के बीच दहशत बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम को उन्होंने तेंदुए को सोते हुए देखा। वहीं, वन विभाग का कहना है कि दोबारा तेंदुए के आने की उनको कोई जानकारी नहीं मिली है। ड्यूटी लगाकर कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन

मानपुर और खैराबाद सीमा पर स्थित गांव गेंदपुरवा में देर शाम ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा। उनके मुताबिक वह यहां स्थित जंगल की झाड़ियों में सो रहा था। ग्रामीणों ने अपने मवेशियों को घर में कैद कर दिया। गांव में एक सप्ताह पूर्व ही गन्ने के खेत में तेंदुआ एक मवेशी को अपना निवाला बनाया था। वहीं, बीते रविवार को भवानीपुर में भी तेंदुआ देखा गया था। यहां के निवासी श्रीकेशन की एक गाय पर बबुरी जंगल से निकल कर तेंदुए ने हमला कर दिया था। छानबीन में उसके पगचिह्न भी मिले। अब गेंदपुरवा में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन दरोगा अमित प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वनकर्मियों को कांबिंग के लिए तैनात किया गया है।

जब जगह बदलता है तो फिर कैसे दिखा तेंदुआ
वन रेंजर सुयांश श्रीवास्तव के मुताबिक तेंदुआ कभी भी एक स्थान पर नहीं रुकता है। वह चलता रहता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दोबारा से वहां तेंदुआ क्यों आया। विभाग के अनुसार वहां पर शारदा सहायक नहर बनी है। जहां वह अक्सर पानी पीने के लिए आ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसा है तो विभाग को चाहिए कि वह निगरानी रखे ताकि उसे पकड़ा जा सके।
विज्ञापन


दो रेंज की टीमें तैनात
रेंजर के अनुसार सिटी और बिसवां दो रेंज की टीमों को लगाया गया है। जो कि ड्यूटी बदलकर कांबिंग कर रहीं हैं। लेकिन उनके हाथ खाली हैं। वह तेंदुए को पकड़ नहीं पा रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए हिदायत दी है कि वह अकेले खेतों और जंगल की ओर न जाएं, समूह बनाकर ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें