फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेंदुए ने किया पड़वे पर हमला, शोर सुन भागा

Sat, 01 Nov 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ। तेंदुए की चहलकदमी इलाके में लगातार बनी हुई है। बृहस्पतिवार की शाम गुजरेहटा के करीब तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने एक पड़वा पर हमला किया तो मौजूद चरवाहा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। तेंदुए के हमले से पड़वे के शरीर पर जख्म के निशान भी बने दिखे।
विज्ञापन

इससे पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गुजरेहटा पहुंचकर तेंदुए की तलाश में जुट गई है। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इससे पहले मंगलवार की रात दतवल में छत पर टहलते तेंदुआ दिखा था। मिश्रिख वन रेंज में दतवल के बाद अब गुजरेहटा के पास तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया है। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे महसून नगर के छोटक्के पाल गांव के पूरब गुजरेहटा के करीब मवेशी चरा रहा था।
छोटक्के ने बताया कि अचानक खेत के बीच से निकले तेंदुए ने पड़वा पर हमला कर दिया। यह देख उसने शोर मचाया तो आसपास मौजूद पुनीत पाल, सुशील, तोताराम व रामसेवक पाल भी शोर मचाते हुए वहां पहुंच गए। हो-हल्ला सुनकर तेंदुआ पड़वे को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश में पूरे इलाके की कॉम्बिंग की। इससे पहले यहां से करीब पांच किमी दूर दतवल में मंगलवार रात तेंदुए को छत पर टहलते देखा गया था। वन दरोगा अनिल यादव ने बताया कि गुजरेहटा के पास बृहस्पतिवार की शाम तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आई है। उसकी तलाश में कॉम्बिंग करने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें