फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल से मारपीट, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल से मारपीट, तीन पर केस
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक लेखपाल ने तीन युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

इलाके के कैमहरा कलां क्षेत्र के लेखपाल प्रेमशंकर ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को वह स्टेडियम निर्माण के लिए नवीन परती भूमि चिह्नित करने के लिए गांव अकबापुर गए थे। ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि उस भूमि पर कल्लू, इरफान, निजाम का कब्जा है। आरोप है कि चिन्हांकन के दौरान लेखपाल की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करवाकर लेखपाल की जान बचाई। आरोप है कि तीनों युवकों ने लेखपाल से सरकारी अभिलेख वाला बैग भी छीन लिया। इंस्पेक्टर बिसवां मनीष कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें