फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अक्षांतर व देशांतर से घटी, सड़क मार्ग से बढ़ी दूरी

Sun, 26 Nov 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में अपनाया गया फॉर्मूला स्कूल प्रबंधकों के लिए मुसीबत बन गया है। अक्षांतर व देशांतर की गणित ने स्कूल प्रबंधकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऑनलाइन मैपिंग में यह दूरी जहां एक किलोमीटर से कम दिखाई दे रही है। वहीं भौतिक रूप से यही दूरी 12 से 15 किलोमीटर आ रही है। इसके चलते कई केंद्र 32 से 35 किलोमीटर तक बन गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में अक्षांतर व देशांतर सीमाओं का अंकन करके केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन यह फॉर्मूला फेल साबित नजर आ रहा है। इसकी बानगी के तौर पर देखें तो रामपुर मथुरा से 14 किमी. दूर गोंडा देवरिया स्थित बाबा बालकराम इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की बालिकाओं का परीक्षा केंद्र सेमरी चौराहा स्थित संजू प्रजापति इंटर कॉलेज को बनाया गया है।
अक्षांतर में यह दूरी महज 15.20 किमी. दिखाई जा रही है। जबकि सड़क पर लगे किलोमीटर के पत्थर बताते हैं कि यह दूरी 30 किमी. है। इसी तरह सेमरी स्थित जय भारत शिक्षा निकेतन की इंटर की 59 बालिकाओं का परीक्षा केंद्र ऑनलाइन मैपिंग में 0.7 किमी. दूर राजकीय इंटर कालेज लैलखुर्द को बनाया गया है। हकीकत में सड़क मार्ग के अनुसार यह दूरी 12 किमी. है। इसके अलावा रास्ता भी काफी खराब है।
विज्ञापन

इसी तरह डफरा स्थित बिंद्रा प्रसाद मातादीन इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की 55 बालिकाओं का परीक्षा केंद्र भी ऑनलाइन दूरी के अनुसार 0.7 किमी. दूर राजकीय इंटर कॉलेज लैलखुर्द को बनाया गया है। सड़क मार्ग से यह 11 किमी. दूर है। ऐसे ही तमाम स्कूलों को केंद्र बना दिया गया है। साथ ही कुछ ऐसे भी केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर निजी साधन के अलावा पहुंचने का और कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


मानक के अनुसार बनेंगे केंद्र
शासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिन विद्यालयों की दूरी अधिक है उनकी आपत्तियों का निस्तारण करके मानक के अनुसार बनाया जाएगा।
राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें